इस ब्लाग की सभी रचनाओं का सर्वाधिकार सुरक्षित है। बिना आज्ञा के इसका इस्तेमाल कापीराईट एक्ट के तहत दडंनीय अपराध होगा।

Monday, February 28, 2011

दुनिया वाले अब हमें पागल कहते है


चित्र गुगल साभार



कब ढली शाम और कब हुई सहर
मुझे अपना भी कोई होश नहीं
और न जमाने की फिकर
हर लम्हा तेरी यादों में खोये रहते है
दुनिया वाले अब हमें पागल कहते है।
तपते हुए सहरा में हम
नंगे पॉव मीलों चलते है
जख्मों का असर अब होता नही
दर्द में भी मुस्कुराते रहते है
दुनिया वाले अब हमें पागल कहते है।
अपने गिरेबॉं में झॉक कर देखो लोगों
जहॉ नफरतों के बीज पलते है
हाथ तो मिलते है सभी के यहॉ
पर लोगों के दिल कहॉ मिलते है
दुनिया वाले अब हमें पागल कहते है।

18 comments:

  1. सच्चे लोगों को आजकल पागल ही समझा जाता है। अच्छी रचना के लिये बधाई, शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  2. आजकल तो यही हाल है.... सुंदर प्रभावी रचना

    ReplyDelete
  3. पर लोगों के दिल कहॉ मिलते है
    दुनिया वाले अब हमें पागल कहते है।

    बहुत बढ़िया और सामयिक रचना.

    सादर

    ReplyDelete
  4. बहुत खूब अमित भाई ,
    बहुत अच्छा लिखा है, सच है सच्चे लोगो को दुनिया पागल ही समझती है
    शुभकामनाये

    ReplyDelete
  5. ये दुनिया है ही बड़ी ज़ालिम .... हालत के मारे को पागल कहती है .. :( ... बहुत खूब ..

    ReplyDelete
  6. तपते हुए सहरा में हम
    नंगे पॉव मीलों चलते है
    जख्मों का असर अब होता नही
    दर्द में भी मुस्कुराते रहते है
    दुनिया वाले अब हमें पागल कहते है।
    bahut hi badhiyaa

    ReplyDelete
  7. दुनिया वाले अब हमें पागल कहते है....बहुत ही सुन्दर, आभार.

    ReplyDelete
  8. सच कहा अमित जी !

    'हाथ तो मिलते हैं सभी के यहाँ

    पर लोगों के दिल कहाँ मिलते हैं '

    अरे भैया , उन सयानों से हम पागल ही भले !

    ReplyDelete
  9. is kroor samay ko chand panktiyon me bayaan kar diyaa aapane..

    ReplyDelete
  10. अपने गिरेबॉं में झॉक कर देखो लोगों
    जहॉ नफरतों के बीज पलते है
    हाथ तो मिलते है सभी के यहॉ
    पर लोगों के दिल कहॉ मिलते है
    दुनिया वाले अब हमें पागल कहते है।


    बहुत खूब! दुनिया वालों को कहने दीजिये.......किसी शायर ने कहा है............

    एक हमें आवारा कहना, कोई बड़ा इलज़ाम नहीं
    दुनिया वाले, दिल वालों को और बहुत कुछ कहते हैं

    ReplyDelete
  11. अपने गिरेबॉं में झॉक कर देखो लोगों
    जहॉ नफरतों के बीज पलते है
    हाथ तो मिलते है सभी के यहॉ
    पर लोगों के दिल कहॉ मिलते है...

    बहुत सार्थक और समसामयिक प्रस्तुति..बहुत सुन्दर .

    ReplyDelete
  12. हाथ तो मिलते है सभी के यहॉ
    पर लोगों के दिल कहॉ मिलते है!!

    क्या खूब कहा आपने!

    ReplyDelete
  13. इस बेहतरीन रचना के लिए बधाई ।
    शायद सच्चाई अभी भी यही है.

    ReplyDelete
  14. हाथ तो मिलते है सभी के यहॉ
    पर लोगों के दिल कहॉ मिलते है...

    बेहतरीन ।

    ReplyDelete
  15. तपते हुए सहरा में हम
    नंगे पॉव मीलों चलते है
    जख्मों का असर अब होता नही
    दर्द में भी मुस्कुराते रहते है
    दुनिया वाले अब हमें पागल कहते है।..bahut bahut khub...sache man ki sachi abhivykati...

    ReplyDelete
  16. अपने गिरेबॉं में झॉक कर देखो लोगों
    जहॉ नफरतों के बीज पलते है
    हाथ तो मिलते है सभी के यहॉ
    पर लोगों के दिल कहॉ मिलते है
    दुनिया वाले अब हमें पागल कहते है।...

    बेहतरीन भावपूर्ण रचना के लिए बधाई।

    ReplyDelete
  17. 'हाथ तो मिलते हैं सभी के यहाँ
    पर लोगों के दिल कहाँ मिलते हैं
    सच कहा आपने दुनिया की नजरों में हम पागल है| सुन्दर अभिव्यक्ति !

    ReplyDelete
  18. हमे नाज की हम तेरी नजरों मे पागल है
    हमे फक्र की हम तेरी मोहब्बत मे हुये घायल है

    ReplyDelete